Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईदगाह चौराहा पर एक महीने में 3 बार धंसी सड़क:अब 100 मीटर का हुआ गड्डा, IIT कानपुर से टेक्निकल सहायता लेने के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    शहर में धंसे डॉट नाले और सड़कों की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। नगर आयुक्त ने ईदगाह चौराहे से ब्रह्मनगर चौराहे के बीच धंसे डॉट नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता, जोनल अधिकारी-4 समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया टेक्निकल सहायता के लिए IIT से सहायता ली जाएगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि ईदगाह के पास धंसी डबल बैरल ब्रिक डॉट लाइन कालपी रोड से गुमटी बाजार, 80 फीट रोड होते हुए नयापुरवा से सीसामऊ नाले में मिलती है। एक बैरल की चौड़ाई 2.5 मीटर और ऊंचाई 1.60 मीटर है। अलग-अलग डायमीटर की एमएस पाइप लाइनें डाली जा रही हैं, जिनमें 1400 मिमी, 800 मिमी, 1800 मिमी और 1200 मिमी पाइप शामिल हैं। अब तक कई हिस्सों में पाइप डालने और सीसी व आरसीसी कार्य पूरा किया जा चुका है। नाले के पीछे बने नए गड्ढे को अंदर से सफाई कर भरने की योजना है। नगर आयुक्त ने काम तय समयसीमा में पूरा करने और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। भविष्य में नालों के धंसने की समस्या से बचाव के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने और आईआईटी कानपुर से तकनीकी सलाह लेने को कहा गया। मार्च तक 800 मीटर पैच पूरा करने का अल्टीमेटम ग्रीनपार्क चौराहे से घंटाघर तक बन रही 2.85 किमी लंबी सीएम ग्रिड रोड का भी निरीक्षण किया गया। परियोजना की लागत 20.54 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने बताया कि 800 मीटर का एक पैच मार्च तक तैयार कर लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि तैयार हिस्से पर अतिक्रमण न हो और पार्किंग या अस्थायी ठेके न लगाए जाएं। गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ 112 शिकायतों में 7 का निस्तारण:संपूर्ण समाधान दिवस में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को चेक भी बांटे
    Next Article
    जालौन में 3.1 किलो गांजा बरामद:एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment