Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ 112 शिकायतों में 7 का निस्तारण:संपूर्ण समाधान दिवस में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को चेक भी बांटे

    4 hours ago

    1

    0

    आज जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मोहम्दाबाद गोहाना तहसील में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 60 राजस्व विभाग से, 20 पुलिस विभाग से और शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं। जनसुनवाई के दौरान 7 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, 4 शिकायतों के समाधान के लिए टीमों का गठन कर उन्हें मौके पर भेजा गया। राजस्व विभाग से संबंधित अधिक शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट रहें और उन्हें बार-बार एक ही समस्या के लिए भागदौड़ न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेने और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समाधान शासन की प्राथमिकता में शामिल है, अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। तहसील सदर में आयोजित जनसुनवाई में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी क्रम में, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना और दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों को चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत चार परिवारों को प्रत्येक को 5 लाख रुपये के चेक दिए गए, जबकि दैवीय आपदा से पीड़ित चार परिवारों को 4 लाख 99 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस खाई में गिरी:ट्रैक्टर ओवरटेक करते समय हादसा, 50 यात्री सुरक्षित
    Next Article
    ईदगाह चौराहा पर एक महीने में 3 बार धंसी सड़क:अब 100 मीटर का हुआ गड्डा, IIT कानपुर से टेक्निकल सहायता लेने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment