Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान तनाव के बीच परिवारों की लखनऊ वापसी:मिडिल ईस्ट से लौटे यात्री बोले-हालात उतने खराब नहीं जितना दिखाया जा रहा

    4 hours ago

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों के बीच डर का माहौल है। हालात और बिगड़ने की आशंका के बीच लखनऊ समेत यूपी के कई लोग अपने परिवार के साथ वापस लौट आए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे डर और बेचैनी के माहौल में रह रहे थे। बस यही दुआ कर रहे थे कि किसी तरह सुरक्षित अपने देश लौट सकें। वापस लौटे यात्री एहसान ने कहा- सोशल मीडिया पर हालात को बहुत ज्यादा डरावना दिखाया जा रहा है। बहरीन-कुवैत बॉर्डर पर थोड़ी स्थिति खराब जरूर है, लेकिन सऊदी अरब के अंदर सब कुछ सामान्य है। वहां रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही है। 2 तस्वीरें देखिए… यात्री बोले- हालात उतने खराब नहीं मध्य-पूर्व में इज़राइल-ईरान तनाव के बीच जहां एक तरफ डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। वहीं लखनऊ लौट रहे प्रवासी भारतीयों के अनुभव इस तस्वीर का दूसरा पहलू भी सामने ला रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ पहुंचे एहसान, जो पिछले 10 सालों से सऊदी अरब में अकाउंटेंट के पद पर काम कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो दिखाया जा रहा है, जमीनी हकीकत उससे काफी अलग है। हालात सामान्य हैं। परिवार की चिंता और वीडियो कॉल का सहारा एहसान ने कहा- भारत में बैठे उनके परिवार के लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखकर काफी घबरा जाते थे। जब घर वाले ऐसे वीडियो देखते थे तो तुरंत फोन करते थे। उन्हें हमारी बहुत चिंता होती थी। लेकिन जब हम वीडियो कॉल पर उन्हें सही-सलामत दिख जाते थे, तब जाकर उन्हें थोड़ी राहत मिलती थी। भले ही हालात पूरी तरह से बिगड़े नहीं थे, लेकिन खबरों और अफवाहों के कारण डर का माहौल जरूर बना हुआ था। जब तक ये बाहर थे, हर पल चिंता बनी रहती थी- हिना एहसान की पत्नी हिना ने बताया कि इस पूरे समय परिवार मानसिक दबाव में रहा। कहा- जब तक ये बाहर रहते थे, हर समय चिंता बनी रहती थी। हर थोड़ी देर में न्यूज़ देखते थे और कुछ ना कुछ नया सुनने को मिल जाता था, जिससे घबराहट और बढ़ जाती थी। सबसे ज्यादा डर तब लगता था जब एहसान वहां काम के सिलसिले में बाहर जाते थे। बस यही डर लगा रहता था कि ये सही-सलामत लौट आएं। अब जब ये वापस आ गए हैं, तो बहुत सुकून मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेताओं के बीच जमकर हुई फायरिंग:23 सेकंड में 12 राउंड गोलियां चलीं, 3 को गोली लगी; अलीगढ़ में 12 मार्च को हुआ गैंगवार
    Next Article
    पीलीभीत में शव गांव पहुंचते ही भड़के परिजन:सड़क हादसे में 3 की हुई थी मौत, अंतिम संस्कार से किया इनकार; विधायक ने दी सांत्वना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment