Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका:इसमें 12000 BLU-110 हवाई बम शामिल; विदेश मंत्री बोले- इमरजेंसी के कारण सैन्य सामान देना जरूरी

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने इजराइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार और सैन्य सहायता बेचने की मंजूरी दे दी है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ऐसी इमरजेंसी के कारण तुरंत यह सैन्य सामान बेचना जरूरी हो गया है। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, इस आपात पैकेज में 12 हजार BLU-110A/B बम शामिल हैं। इसके साथ ही लॉजिस्टिक सहायता और अन्य सपोर्ट सेवाएं भी दी जाएंगी। दूसरी ओर खबर है कि रूस जंग के दौरान ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। मॉस्को ने ईरान को मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई। वॉशिंगटन पोस्ट ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि रूस ईरान को ऐसी टारगेटिंग इंटेलिजेंस दे रहा है, जिससे वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सके। ईरान का युद्धपोत भारत में रुका ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। IRIS लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए। इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका की बदजुबानी, बन गई भारत की परेशानी!
    Next Article
    भारत को गाली देने वाले बालेन PM बनने के करीब:लोग बोले- इंडिया से रिश्ते सुधारें, पार्टी की सफाई- रोटी-बेटी का रिश्ता बना रहेगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment