Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल ने ईरान पर 30 घंटे में 2000 बम गिराए:नेतनयाहू ने कहा- अभी और हमले करेंगे, ट्रम्प बोले- ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म

    4 hours ago

    1

    0

    इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज तीसरा दिन है। शनिवार को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इन हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ मारे गए हैं। इजराइली सेना के मुताबिक, जंग के पहले 30 घंटों में 2,000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इस दौरान फाइटर जेट्स ने 700 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं। ईरान ने जवाब में इजराइल समेत 9 देशों में अमेरिकी बेस पर हमले किए। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज होंगे। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरान में सत्ता संभालने के लिए फिलहाल तीन लोगों की एक अस्थायी समिति बनाई गई है। इसमें देश के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, न्यायपालिका के प्रमुख मोहसेनी एजेही और धर्मगुरु अलीरजा अराफी शामिल हैं। ईरान में 200 की मौत, 740 घायल इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया है। इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-अमेरिका के हमलों में ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश में एक-दो दिन के भीतर नए सुप्रीम लीडर का चयन हो सकता है। ईरान की सरकारी मीडिया ‘फार्स’ समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बेटे मुजतबा खामेनेई इस पद पर चुने जा सकते हैं। उन्हें पिछले 2 साल से सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी चल रही थी। खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को साल 2024 में उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर 2024 को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था। खामेनेई की मौत के बाद अब मुजतबा सार्वजनिक रूप से सुप्रीम लीडर के दावेदार के तौर पर सामने आ सकते हैं। ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला ईरान ने जवाब में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। उसने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। मैप से समझिए इजराइल-ईरान का एक-दूसरे पर एयरस्ट्राइक… ट्रम्प बोले- ईरान के नए नेता बातचीत चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के नए नेता बातचीत करना चाहते हैं और उन्होंने भी बातचीत के लिए सहमति दे दी है। द अटलांटिक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि वे जल्द ही उनसे बात करेंगे। जानिए अब तक ट्रम्प ने ईरान को लेकर क्या कहा… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, 30 PHOTOS:ईरान में खामेनेई की मौत पर रोतीं-बिलखतीं महिलाएं,सरकारी इमारतें तबाह; वॉशिंगटन में जश्न
    Next Article
    होर्मुज बंद नहीं होगा, लेकिन पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं:₹4-5 बढ़ सकते है दाम; सोना ₹30 हजार बढ़ने की उम्मीद; अमेरिका-ईरान जंग का असर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment