Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा:झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो हमें छोड़कर चला गया

    15 hours ago

    1

    0

    “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वो हर बार घर में ही बर्थ-डे पार्टी करता था, लेकिन मैंने पहली बार पार्टी के लिए उसे घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा तो कफन में लिपटा हुआ था। वो हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। निवेश का 17 फरवरी को बर्थ-डे के दिन झांसी में एक्सीडेंट हो गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। एक दिन बाद दोस्त यश रायकवार ने भी दम तोड़ दिया। निवेश और यश बचपन के दोस्त थे। दोनों जेईई मेंस की तैयारी कर रहे थे। बड़े होकर इंजीनियर बनना चाहते थे। बर्थ-डे के दिन बेटे को खोने वाले मां बाप -का दर्द पढ़िए मां ने कहा- एंजॉय कर आओ नवाबाद के कोंछाभांवर गांव के रहने वाले रविकांत सक्सेना के परिवार में पत्नी नीतू, एक बेटा निवेश (16) और एक बेटी थी। वह बिहार के गया में प्राइवेट जॉब करते हैं। नीतू और रविकांत सक्सेना ने बताया- निवेश मॉर्डन पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह जेईई मेन की तैयारी कर रहा था। 17 फरवरी को बेटे का जन्मदिन था। वह 16 साल का हो गया था। वो अपने दोस्तों को रेस्टोरेंट में पार्टी देना चाहता था। हर बार वो घर में ही बर्थ-डे को एंजॉय करता था। जब बेटे ने बाहर जाने की बात कही तो हां बोल दिया। कहा- सब लोग अपने बर्थ-डे को एंजॉय करते हैं, इस बार तुम भी बाहर चले जाओ। मगर ये पता नहीं था मेरा बेटा मुझे छोड़कर चला जाएगा। बेटा बाइक से चला गया मां ने आगे बताया- मेरा बेटा निवेश स्कूल-कोचिंग ऑटो से जाता था। मगर पार्टी करने के लिए बाइक से चला गया। उसके दोस्त यश रायकवार और प्रियांशु सेंगर भी साथ थे। यश बाइक चला रहा था, निवेश बीच में और प्रियांशु पीछे बैठा था। जब ये मेडिकल कॉलेज के सामने नारायण अस्पताल के पास पहुंचे तभी एक गाड़ी ने कट मारा। जिससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में निवेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। फोन आया कि बेटा खत्म हो गया पिता ने बताया- बेटे निवेश को घर से निकले हुए थोड़ी ही देर हुई थी। तभी किसी का फोन आया कि आपको बेटा खत्म हो गया। यह सुनते ही नीतू दौड़ पड़ी। घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर मौके पर पहुंची तो बेटा का शव पड़ा था। वो हमेशा के लिए छोड़कर जा चुका था। कहता था कि बड़े होकर इंजीनियर बनूंगा। वो पढ़ने में भी होशियार था। उसके दसवीं कक्षा में 73 प्रतिशत अंक आए थे। एक दिन बाद दोस्त ने दम तोड़ा हादसे में घायल यश रायकवार (18) ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह सिमलिया गांव का रहने वाला था। उसके पिता विनोद रायकवार प्राइवेज जॉब करते हैं। यश भी माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है। यश भी मॉर्डन पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था। साथ में जेईई मेंस की तैयारी कर रहा था। पिता ने बताया कि पार्टी के बाद बेटे यश को कोचिंग जाना था। यश इंजीनियर बनना चाहता था। यश की मां रामेश्वरी देवी बेटे को याद करते हुए बार-बार बेहोश हुए जा रही हैं। ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी के फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में डीजे बंद करने पर मारपीट:बारातियों ने तोड़फोड़ कर कर्मियों को पीटा, बचाने आई महिलाओं से की धक्का-मुक्की
    Next Article
    ललितपुर में बारातें बनीं जाम का कारण:स्टेशन मार्ग पर कईं बार लगा जाम, डीजे लगाकर नाचते रहे बाराती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment