Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर 31 जुलाई से होंगे महंगे:केंद्र सरकार सब्सिडी खत्म करेगी; यूपी में ई-कार पर ₹1लाख तक की सब्सिडी जारी रहेगी

    1 day ago

    1

    0

    केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई-स्कूटर/ई-बाइक) खरीदने पर मिलने वाली 5 हजार रुपए की सब्सिडी 31 जुलाई से बंद कर रही है। इसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार की EV सब्सिडी जारी रहेगी। यूपी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली छूट मिलती रहेगी। इसके अलावा रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ रहेगी। यूपी सरकार की सब्सिडी पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सबसे पहले बचत का गणित समझिए 2 व्हीलर EV पर सब्सिडी. ₹5 हजार (केंद्र सरकार) + ₹5 हजार (यूपी सरकार) = ₹10 हजार रोड टैक्स छूट. करीब ₹7 हजार रजिस्ट्रेशन फीस छूट. करीब ₹300 स्मार्ट कार्ड RC फीस छूट. ₹200 HSRP नंबर प्लेट फीस छूट. ₹400 से ₹600 मिनिमम बचत. ₹10,000 + ₹7000 + ₹300 + ₹200 + ₹400 = ₹17,900 मैक्सिमम बचत. ₹10,000 + ₹7000 + ₹300 + ₹200 + ₹600 = ₹18,100 केंद्र सरकार 31 जुलाई से 2 व्हीलर EV पर सब्सिडी देना बंद कर देगी। इससे कुल फायदा करीब 13 हजार रुपए ही रह जाएगा। केंद्र सरकार की सब्सिडी का फायदा लेने के लिए 31 जुलाई से पहले आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड होना और उसका 'ई-वाउचर' जनरेट होना जरूरी है। वहीं, कॉमर्शियल ई-वाहनों (ई-रिक्शा, ई-बस, ई-ट्रक) पर केंद्र सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी। ये सब्सिडी नकद नहीं दी जाती है, बल्कि EV की एक्स-शोरूम कीमत से घटा दी जाती है। केंद्र 4 व्हीलर EV पर सब्सिडी नहीं देता है। यूपी सरकार की सब्सिडी के लिए जरूरी शर्तें तारीख और रजिस्ट्रेशन. गाड़ी 14 अक्टूबर, 2022 के बाद यूपी में ही खरीदी और रजिस्टर्ड होनी चाहिए। बैटरी की शर्त. अगर बिना बैटरी के गाड़ी खरीदी है, जैसा कि कुछ कंपनियां स्वैपेबल बैटरी का ऑप्शन देती हैं, तो केवल 50% सब्सिडी मिलेगी। लिमिट. एक व्यक्ति अपनी आईडी पर केवल एक EV (2 व्हीलर, 3 व्हीलर या 4 व्हीलर) के लिए सब्सिडी ले सकता है। सब्सिडी पाने के लिए ऐसे आवेदन करें ध्यान रहे. फॉर्म सबमिट करने से पहले क्रॉस चेक जरूर कर लें। बैंक खाता गाड़ी मालिक के नाम पर होना चाहिए। अगर बैंक अकाउंट नंबर गलत हुआ, तो एप्लिकेशन कैंसिल हो जाएगी। एक बार सबमिट होने के बाद फॉर्म में सुधार का मौका नहीं मिलता है। अब जानिए, यूपी में चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क कितना बड़ा देश के सबसे ज्यादा चार्जिंग स्टेशन यूपी में देश में सबसे ज्यादा चार्जिंग स्टेशन यूपी में हैं। केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने 27 मार्च, 2026 को ये जानकारी राज्यसभा में दी थी। आंकड़ों के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंक कंपनियां (OMCs) यूपी में अब तक 3284 पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल कर चुकी हैं। इनमें से 2893 पूरी तरह चालू हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डीएनडी फ्लाईवे, सेक्टर-18 और नॉलेज पार्क जैसे इलाकों में दर्जनों हाई-स्पीड चार्जिंग पोर्ट्स एक्टिव हैं। लखनऊ के कानपुर रोड, टेढ़ी पुलिया, हजरतगंज और आलमबाग जैसे व्यस्त इलाकों में कॉमर्शियल और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन आसानी से मिल जाते हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के प्रमुख फूड कोर्ट्स और ट्रैवल स्टॉप्स के पास गाड़ियों को फास्ट चार्ज करने के लिए 'लेवल 3 DC फास्ट चार्जर' लगाए जा चुके हैं। साल भर में 1500 नए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का टारगेट केंद्र सरकार की ई-ड्राइव योजना के तहत अगले एक साल में यूपी में 1500 से ज्यादा नए चार्जिंग पॉइंट्स बनाने का टारगेट है। यूपी सरकार प्राइवेट ऑपरेटर्स के साथ मिलकर 3 प्वाइंट्स पर काम कर रही है- यूपी में 38 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत यूपी में EV गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या काफी कम है। राज्य में करीब 15.35 लाख EV गाड़ियां हैं। इनमें से 11.68 लाख ट्रांसपोर्ट गाड़ियां और 3.67 लाख ई-बाइक, ई-कार और ई-रिक्शा हैं। लेकिन पब्लिक चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 2893 हैं। उद्योग संगठन और नीति आयोग के मानक के मुताबिक, हर 40 इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर एक चार्जिंग स्टेशन होना चाहिए। इस हिसाब से यूपी में 38 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत है। यानी राज्य में 35 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों की कमी है। सरकार इस कमी को दूर करने के लिए नए कदम उठा रही है। केंद्र की PM E-DRIVE योजना के तहत यूपी को 714 नए चार्जिंग स्टेशन मिले हैं। उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (यूपीनेडा) ने 10 बड़े शहरों में 238 नए चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। किस गाड़ी के लिए कौन-सा चार्जर जरूरी EV गाड़ियों को चार्ज करने के लिए अलग-अलग तरह के चार्जर इस्तेमाल होते हैं। कौन-सा चार्जर लगेगा, ये गाड़ी के प्रकार और जरूरत पर निर्भर करता है। देश में अभी सबसे ज्यादा AC चार्जर लगे हैं, क्योंकि ई-स्कूटर और ई-रिक्शा की संख्या ज्यादा है। सरकार अब फास्ट चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दे रही है। ---------------------------------------- अपने काम की ये खबर भी पढ़ें… UP के 8 बड़े शहरों में सस्ते घर खरीदें:वन BHK से फोर BHK तक ऑप्शन; लखनऊ-वाराणसी-गाजियाबाद में बुकिंग शुरू यूपी हाउसिंग बोर्ड ने 8 शहरों में फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है। इनमें लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर और सुल्तानपुर शामिल हैं। फ्लैट की शुरुआती कीमत 11.69 लाख से 1.07 करोड़ रुपए तक है। सबसे ज्यादा ऑप्शन लखनऊ में हैं, जहां वन BHK से लेकर थ्री BHK तक के फ्लैट खरीदे जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया:ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े की थी वारदात; STF ने घेरा तो कार्बाइन से फायरिंग की
    Next Article
    अयोध्या के महंगे घी ने मामा को चौंकाया:मलाई के इंतजार में सपा के बागी MLA, रंगों से मरीजों का मूड बनाएंगे बड़े साहब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment