Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया:ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े की थी वारदात; STF ने घेरा तो कार्बाइन से फायरिंग की

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव एनकाउंटर में मारा गया है। शनिवार तड़के पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने STF पर कार्बाइन से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। मुठभेड़ इंदिरा कैनाल रोड पर हुई। संजीव ने 27 मई को दिनदाहड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की थी। प्रॉपर्टी डीलर अपने ऑफिस के सामने मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी संजय उर्फ संजीव ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें देखिए- STF ने घेराबंदी की तो फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ STF को सूचना मिली थी कि संजीव दिरा कैनाल रोड के पास है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने टीम के साथ संजीव की घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। जवाबी कार्रवाई में संजीव को गोली लग गई। वह गिर पड़ा। इसके बाद STF के जवान संजीव को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबेडकरनगर का रहने वाला, खान मुबारक गैंग के लिए काम करता था संजीव अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या और लखनऊ समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज थे। वह अंबेडकर नगर में एक्टिव खान मुबारक और दिलीप वर्मा गैंग के लिए भी काम करता था। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने संजीव के गांव पहुंचकर उसके एनकाउंटर की सूचना परिवार को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संजीव पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बाकी भाई मजदूरी करते हैं। मां की मौत हो चुकी है। पिता बीमार रहते हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। एक बेटा सिलाई का काम करता है। बाकी पढ़ाई करते हैं। प्रॉपर्टी डीलर के भाई बोले- जो फरार हैं, उनका एनकाउंटर हो जौनपुर में प्रापर्टी डीलर संदीप के बड़े भाई सतीश सिंह ने कहा- शूटर का एनकाउंटर हुआ है। थोड़ी राहत मिली है। सरकार से उम्मीद है कि जो गिरफ्तार हुए और जो फरार चल रहे हैं उनका भी एनकाउंटर होगा। कार्रवाई थोड़ी लेट हुई, लेकिन कोई बात नहीं। कानूनी प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कैसे की थी? पढ़िए हत्याकांड की 4 तस्वीरें देखिए- जौनपुर के रहने वाले थे प्रॉपर्टी डीलर प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह मूल रूप से जौनपुर के टकारी गांव के रहने वाले थे। वह वृंदावन योजना में कालिंदी पार्क के पास परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी प्रीति सिंह (40), बेटा सार्थक सिंह (11) और बेटी सीवी सिंह (9) हैं। उनके बड़े भाई सतीश सिंह गांव में ही रहते हैं। संदीप 2008 से लखनऊ में अपने बड़े पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ रहने लगे थे। राजेंद्र सरकारी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। यहीं रहकर संदीप ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। डेढ़ साल पहले उन्होंने कल्ली पश्चिम बाजार के यादव कॉम्प्लेक्स में पीएसएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ऑफिस खोला था। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- यूपी के 30 शहरों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट:22 जिलों में हीटवेव चलेगी; 2 दिन बाद आएगा मानसून, पारा 8-9°C तक गिरेगा यूपी में मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है। 15 दिनों से मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका हुआ है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 29 जून तक प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। यानी यह करीब 8 दिन की देरी से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 30 शहरों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट:बिजली गिरने से किसान की मौत; 2 दिन बाद आएगा मानसून
    Next Article
    इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर 31 जुलाई से होंगे महंगे:केंद्र सरकार सब्सिडी खत्म करेगी; यूपी में ई-कार पर ₹1लाख तक की सब्सिडी जारी रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment