Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलॉक्ट्रनिक शोरूम से 5.50 लाख चुराने वाला गिरफ्तार:कुछ दिन पहले ही शोरूम से छोड़ी थी नौकरी, आरोपी से चेन-पायल और 1.75 लाख की नकदी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शोरूम बंद होने से पहले अंदर छिप गया था और देर रात फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सिकंदरा थाना पुलिस के मुताबिक, आरके मार्केटिंग इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मैनेजर ने 19 मई को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि 17 मई की रात शोरूम बंद किया गया था। अगले दिन सुबह शोरूम खुलने पर गल्ले में रखे करीब 5.50 लाख रुपए गायब मिले। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू पहले उसी शोरूम में काम करता था। कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। घटना वाले दिन वह अपने बकाया पैसे लेने शोरूम पहुंचा था। आरोपी ने कर्मचारियों से कहा कि वह साथ वाले लड़कों से मिलकर आ रहा है और इसी बहाने वह अंदर चला गया। इसके बाद वह चोरी-छिपे शोरूम में ही छिप गया। पुलिस के अनुसार, शोरूम बंद होने के बाद आरोपी बेसमेंट में पहुंचा और वहां सीढ़ी लगाकर ऊपर फ्लोर तक गया। वहां गल्ले में रखी नकदी निकालने के बाद वह फिर बेसमेंट में लौटा। इसके बाद लिफ्ट के जरिए टेरेस पर पहुंचा और वहां से दीवार के सहारे लगे बड़े बैनर के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को भावना क्लार्क होटल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी ने चोरी के पैसों से मोबाइल फोन, सफेद धातु की चेन और पायल खरीदी थी, जबकि बाकी रकम शराब और मौज-मस्ती में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.75 लाख रुपए नकद, एक मोबाइल फोन, एक चेन और एक जोड़ी पायल बरामद की है। आरोपी मूल रूप से इटावा का रहने वाला है और फिलहाल बोदला क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। पुलिस टीम में ये रहे शामिल चोरी के खुलासे के लिए थाना सिकंदरा की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रोहित कुमार हिंगिया, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक मोहित, कांस्टेबल देवेश, कांस्टेबल उपेंद्र सिंह पाल और हेड कांस्टेबल इकराम खान शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत समाधान दिवस में 5 शिकायतें निस्तारित:एसडीएम और कोतवाली प्रभारी रहे मौजूद, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए
    Next Article
    लव जिहाद मामले में उर्दू शिक्षिका समेत 3 पर FIR:कौशांबी राजकीय इंटर कॉलेज में ABVP की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment