Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमरान हाशमी बोले- जौनपुर का प्यार कभी नहीं भूलूंगा:दोबारा आने का किया वादा, मूवी के प्रमोशन के लिए पहुंचे; 27 नवंबर को रिलीज होगी

    2 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी गुरुवार शाम 4:30 बजे फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ के प्रमोशन के लिए जौनपुर पहुंचे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी मौजूद रहीं। दोनों कलाकारों ने लोगों से 27 नवंबर को फिल्म रिलीज होने पर थिएटर में देखने की अपील की। इमरान ने जौनपुर के लोगों के प्यार की तारीफ की और जल्द दोबारा आने का वादा किया। उन्होंने भविष्य में यहां अपनी किसी नई फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा भी जताई। देखें मूवी प्रमोशन की 4 तस्वीरें… इमरान बोले- शिराज-ए-हिंद के लोगों का प्यार याद रहेगा इमरान हाशमी ने कहा कि जौनपुर को ‘शिराज-ए-हिंद’ के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है। यहां के लोगों से मिले प्यार को वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही फिर जौनपुर आएंगे। भविष्य में यहां अपनी नई फिल्म की शूटिंग भी करना चाहेंगे। जेनेलिया ने भी की फिल्म देखने की अपील अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने युवाओं से 27 नवंबर को थिएटर में फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिल्म में दर्शकों को वह सब कुछ मिलेगा, जो वे देखना चाहते हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी है फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। अभिषेक सिंह ही फिल्म की टीम को जौनपुर लेकर आए थे। सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीओ सिटी सम्यक चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। बीते दिनों बॉलीवुड कलाकारों पर हुए हमलों को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर सतर्कता बरती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने सुनाया गायत्री मंत्र:गोद में बैठकर मंत्र पढ़ती दिखीं; बेटी को भारतीय परंपराएं सिखा रहीं एक्ट्रेस
    Next Article
    दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम की धमकी पर कड़ी सुरक्षा:अहमदाबाद स्टेडियम में 1,300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ड्रोन-CCTV से निगरानी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment