Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इनर व्हील क्लब प्रेरणा ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी:महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों पर हुई चर्चा

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल ग्रैंड जेबीआर में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की वार्षिक गतिविधियों, सामाजिक परियोजनाओं और भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान क्लब के सामाजिक कार्यों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास चर्चा हुई। क्लब की एडिटर नम्रता भार्गव ने बताया कि क्लब की चेयरमैन प्रिया नारायण के दौरे के दौरान वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। क्लब ने दृष्टिहीन और श्रवण बाधित बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया उन्होंने बताया कि क्लब ने एक युवक श्याम सुंदर को रोजगार शुरू करने के लिए जूसर-मिक्सर उपलब्ध कराया, ताकि वह अपनी जूस की दुकान चला सके। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बालिका क्रिकेट टीम को क्रिकेट किट भेंट कर खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया गया। नम्रता भार्गव ने बजट को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सहायता राशि 51 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए करना सराहनीय कदम है। उन्होंने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सरकार की पहलों को भी महिलाओं के हित में बताया। उनके अनुसार घरेलू जरूरतों, खासकर महिलाएं बजट से संतुष्ट हैं।कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि, क्लब की पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दस्तक यूथ फेस्टिवल:छात्रों ने 'नेचर, एनवायरनमेंट' थीम पर कला व अभिव्यक्ति दिखाई
    Next Article
    लखनऊ विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम:स्टूडेंट्स ने किताबें दान की, कुलपति रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment