Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत:दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके

    21 hours ago

    2

    0

    अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। टीम ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 243 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए थे। मैच का स्कोरबोर्ड अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाए अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने 66 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। अभिषेक के अलावा ट्रैविस हेड ने 37 और ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ। दिल्ली से नीतीश राणा की फिफ्टी, टीम हारी रन चेज में दिल्ली ने 21 रन पर पाथुम निसांका का विकेट गंवा दिया था। यहां से केएल राहुल और नीतीश राणा ने 45 बॉल पर 86 रन की साझेदारी करके पारी संभाली। लेकिन, केराहुल और राणा के आउट होने के बाद दिल्ली मैच में वापसी नहीं कर सकी। ईशान मलिंगा हैट्रिक चूके, 4 विकेट झटके ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा (14 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (27 रन), नीतीश राणा (57 रन) और डेविड मिलर (जीरो) को पवेलियन भेजा। राणा और मिलर को लगातार बॉल पर आउट करके बाद मलिंगा के पास हैट्रिक का चांस था, लेकिन वे चूक गए। दोनों टीमों की प्लेइंग SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: दिलशान मदुशंका। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपूर्णा विजय, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दष्मंथा चमीरा और आकिब नबी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इन्वेस्टमेंट के नाम पर 46.71 लाख की साइबर ठगी:व्हाट्सऐप कॉल से झांसा देकर खाते से उड़ा दी रकम, फिर मोबाइल बंद किया
    Next Article
    IPL Orange Cap: अभिषेक शर्मा ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा, टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment