Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    INDIA गठबंधन जीता तो Rahul Gandhi होंगे पीएम पद के स्वाभाविक दावेदार: MA Baby

    1 hour from now

    1

    0

    (अनवारुल हक) नयी दिल्ली, 13 नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एमए बेबी ने कहा है कि अगर अगले लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बहुमत हासिल करता है, तो प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष के नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है और इस बारे में फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद किया जाएगा। बेबी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में यह भी कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ उनके आज भी मतभेद हैं, लेकिन ‘‘दुश्मन नंबर एक’’ भाजपा-आरएसएस के खिलाफ लड़ाई में अन्य दलों के साथ सहयोग किया जा सकता है।साथ ही, उनका यह भी कहना था कि पश्चिम बंगाल के स्तर पर तृणमूल कांग्रेस के साथ तालमेल की किसी भी संभावना पर माकपा की राज्य समिति द्वारा पार्टी के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन में फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘पहले ममता बनर्जी की हम कड़ी आलोचना करते थे और उनके शासनकाल में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले भी हुए थे। लेकिन अब एक नया अध्याय शुरू हुआ है।बंगाल में भाजपा की सरकार आ गई है और ऐसे में राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई हैं। इस नई परिस्थिति में आगे क्या राजनीतिक कदम उठाए जाने चाहिए, इस पर हमारी पश्चिम बंगाल राज्य समिति चर्चा करेगी और उसके बाद निर्णय लेगी।’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए बेबी ने कहा कि वह इस भूमिका में अच्छा काम कर रहे हैं यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की तरफ से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर देखते हैं तो बेबी ने कहा कि इस बारे मे कोई भी फैसला चुनाव के बाद होगा। उन्होंने बताया, ‘‘पहले गठबंधन की एक बैठक में कुछ लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने स्वयं कहा था कि इस मुद्दे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है।सोनिया गांधी भी उस बैठक में मौजूद थीं और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का रुख था कि फिलहाल प्राथमिकता भाजपा को हराने की होनी चाहिए।’’ माकपा महासचिव ने यह भी कहा, ‘‘हां, यदि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा हारती है और ‘इंडिया’ गठबंधन बहुमत हासिल करता है, तो विपक्ष के जिन नेताओं का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया जा सकता है, उनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के कारण राहुल गांधी स्वाभाविक रूप से सबसे आगे होंगे।’’ ‘इंडिया’ गठबंधन के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर बेबी ने कहा कि यह गठबंधन एकजुट है और लोकसभा की कुल 543 सीटों में से अधिकतर पर इस गठबंधन के घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे, हालांकि, केरलम और एक-दो अन्य राज्यों में राजनीतिक परिस्थितियों के कारण अपवाद हो सकते हैं। उनके मुताबिक, इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी राज्य में भाजपा को चुनावी लाभ न मिले। बेबी ने यह दावा भी किया अब नरेन्द्र मोदी सरकार कमजोर हो चुकी है और जनता के बीच उसका समर्थन लगातार घट रहा है।उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के आंदोलनों पर कार्रवाई तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों ने भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बेबी ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ज्ञानेश कुमार को जितना बचाएंगे, भाजपा की राजनीतिक स्थिति उतनी ही कमजोर होती जाएगी।’’ पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों के कमजोर होने के कारणों पर उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘‘सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति’’ के प्रभाव और तृणमूल कांग्रेस द्वारा अल्पसंख्यकों के संरक्षण का राजनीतिक विमर्श खड़ा किए जाने से राज्य में भाजपा और तृणमूल के बीच राजनीतिक ध्रुवीकरण हुआ।इसके कारण वामपंथी दलों के लिए अपना प्रभाव बनाए रखना मुश्किल हो गया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि बंगाल में वामपंथी राजनीति की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि भूमि अधिग्रहण और औद्योगीकरण के मुद्दे पर वाम मोर्चा सरकार से कुछ गलतियां हुई थीं।उनके अनुसार, किसानों को जमीन के दस्तावेज पूरी तरह मिलने से पहले भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से लोगों में नाराजगी पैदा हुई। इसके अलावा प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर भी गलतियां हुईं तथा कुछ स्थानीय स्तरों पर भ्रष्टाचार की शिकायतें भी थीं। बेबी ने कहा कि वाम मोर्चा सरकार ने भूमि सुधार, पंचायती राज और कृषि उत्पादन बढ़ाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया था।उन्होंने कहा, ‘‘बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक दंगे हुए, लेकिन वाम मोर्चा की सरकार में पश्चिम बंगाल में शांति बनी रही।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    गृह मंत्रालय ने Zakir Naik के संगठन IRF पर पांच साल का प्रतिबंध बढ़ाया
    Next Article
    वैश्विक संकट के बीच किसानों को बड़ी राहत, डीजल की 50 रुपये की संभावित बढ़ोतरी में से 43 रुपये का बोझ सरकार ने खुद उठाया- PM मोदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment