Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

    20 hours ago

    1

    0

    वाशिंगटन, चार अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सीनेटर एंजेला ऑल्सोब्रुक से मुलाकात की और इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने तथा भारतीय नागरिकों के लिए किफायती एवं निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। मैरीलैंड की सीनेटर ऑल्सोब्रुक के साथ यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में ‘रूस एवं ईरान प्रतिबंध अधिनियम’ पारित होने को लेकर नयी दिल्ली में चिंता जताई जा रही है। यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले कुछ देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का अधिकार देता है।क्वात्रा ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैरीलैंड की सीनेटर एंजेला ऑल्सोब्रुक के साथ बेहद शानदार मुलाकात हुई। हमने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने, बढ़ते ऊर्जा सहयोग और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की।’’ क्वात्रा ने कहा कि उन्होंने मैरीलैंड के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों के योगदान को भी रेखांकित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक
    Next Article
    Jio का ₹999 Prepaid Plan: 98 दिन की वैलिडिटी, 196GB Data और JioHotstar फ्री

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment