Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IndiGo फ्लाइट की Pune Airport पर इमरजेंसी लैंडिंग, लैंडिंग गियर में आई खराबी

    1 hour from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के पुणे से असम के गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग गियर में खराबी आने के कारण पुणे हवाई अड्डे पर लौट आया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी 192 लोग सुरक्षित हैं।उनके अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 0623 (वीटी-आईजेडई) ने पुणे हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी की सूचना दी। पुणे हवाई अड्डा प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित किया कि विमान का लैंडिंग गियर (पहिए) अंदर नहीं जा पा रहा है और बाहर ही रह गया है। सूचना मिलते ही पुणे हवाई अड्डा प्राधिकरण ने एटीसी, इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय किया।अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे का प्रबंधन करने वाली भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ‘पूर्ण आपात स्थिति’ घोषित कर दी, जिसके बाद आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित सभी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गईं। हवाई अड्डा प्राधिकरण के बयान के अनुसार, किसी भी आपात स्थिति से निपटने और यात्रियों तथा चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दमकल सेवाओं, एंबुलेंस व अन्य आपात बचाव दलों को सतर्क कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि एहतियाती उपाय के तहत विमान ने रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, ताकि उसके लैंडिंग गियर की स्थिति का दृश्य निरीक्षण किया जा सके।निरीक्षण के बाद विमान सुबह नौ बजकर चार मिनट पर पुणे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। विमान के उतरने के बाद निर्धारित आपात प्रक्रिया के तहत दमकल की तीन गाड़ियों और दो एंबुलेंस की निगरानी में विमान को बे नंबर सात तक ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान की स्थिति सुरक्षित और सामान्य पाए जाने के बाद हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर पूर्ण आपात स्थिति वापस ले ली।उन्होंने बताया कि इसके बाद विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बयान के मुताबिक, “विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित सभी 192 लोग सुरक्षित हैं तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।” बयान में बताया गया कि इंडिगो प्रभावित यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से एक वैकल्पिक विमान पुणे भेजने की व्यवस्था कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने Czech Republic जाएंगे Army Chief General Dheeraj Seth
    Next Article
    Moti Nagar Trial Room Murder: जमीन पर पड़ी दिखी चुन्नी और... चश्मदीद महिला ने बयां किया खौफनाक मंजर!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment