Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indonesia Earthquake | सुमात्रा द्वीप में भूकंप के तेज झटके! रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं

    3 hours from now

    1

    0

    इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप मंगलवार को एक शक्तिशाली भूकंप से दहल उठा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र सुमात्रा के तटीय जल क्षेत्र में स्थित था। राहत की बात यह है कि भूकंप के तुरंत बाद किसी के हताहत होने या संपत्तियों के बड़े नुकसान की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। स्थानीय अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने तटीय इलाकों में स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसे भी पढ़ें: West एशिया संकट की आंच India तक! BMI की रिपोर्ट में चेतावनी, निवेश और GDP पर बड़ा खतरा क्यों संवेदनशील है यह क्षेत्र?इंडोनेशिया का सुमात्रा क्षेत्र दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के उस 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है जहाँ कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं। यहाँ यूरेशियन और इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेटों के बीच होने वाली हलचल के कारण लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं होती रहती हैं।  इसे भी पढ़ें: Jai Hind Jai Sindh: A Love Story में साथ आए महेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब; मोशन पोस्टर जारी सुमात्रा का यह इलाका 2004 में आई विनाशकारी सुनामी के लिए भी जाना जाता है, जो हिंद महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण पैदा हुई थी। हालांकि, आज के भूकंप की गहराई और तीव्रता उतनी घातक नहीं मानी जा रही है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War Live Updates:ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर फिर हुआ है हमला, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राज
    Next Article
    डांस, म्यूजिक-मस्ती से सजी रश्मिका-विजय की संगीत सेरेमनी, देवर संग जमकर नाचीं एक्ट्रेस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment