Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indore के गांधी हॉल परिसर में जर्मन महिला से छेड़छाड़, आरोपी सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश के इंदौर में ऐतिहासिक गांधी हॉल परिसर में 35 वर्षीय जर्मन महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एम.जी. रोड थाने के प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि घटना मंगलवार की है और आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि बर्लिन निवासी महिला दिल्ली की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है और एक साथी के साथ घूमने इंदौर आई थी। अधिकारी के अनुसार, महिला गांधी हॉल परिसर में तस्वीरें और सेल्फी ले रही थी तभी वहां तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक कुमार मीणा (28) ने कथित तौर पर उस पर अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। सीहोर का निवासी मीणा संविदा पर तैनात था।महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने हस्तक्षेप किया और कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। सिसोदिया ने बताया कि घटना से आहत महिला शुरू में शिकायत दर्ज कराने को लेकर अनिच्छुक थी।हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद वह शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हुई। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shashi Tharoor ने Parliament भवन को बताया भावशून्य केंद्र, कहा- संवाद की कमी है
    Next Article
    Ladakh विवाद: सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में आए VK Singh और पूर्व सैन्य अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment