Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026- हर 100 में से 20 कैच छूटे:9 खिलाड़ियों के शतक, इनमें से 5 ने जीवनदान के बाद लगाई सेंचुरी

    2 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 में ‘कैच पकड़ो, मैच जीतो’ वाली पुरानी कहावत उलटती नजर आ रही है। इस सीजन में खराब फील्डिंग टीमों पर भारी पड़ रही है, जहां हर 100 में से करीब 20 कैच छूट रहे हैं। नतीजा यह है कि बल्लेबाजों को मिले ‘जीवनदान’ सीधे मैच का रुख बदल रहे हैं। अब तक लगे 9 शतकों में से 5 ऐसे बल्लेबाजों ने बनाए हैं, जिन्हें कम से कम एक बार कैच छोड़कर मौका दिया गया। शुरुआती 41 मैचों तक कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ 80.25% रही है, जो 2018 के बाद से पांचवां सबसे खराब प्रदर्शन है। पिछले सीजन में यह आंकड़ा 75.89% था। जीवनदान के बाद बैटर के 40+ रन; 78 प्रतिशत मैच हारी टीमें कैच टपकाने का खामियाजा टीमों को हार के रूप में चुकाना पड़ रहा है। मौजूदा सीजन में 18 पारियां ऐसी रही हैं, जहां जीवनदान पाने वाले बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए। इनमें से 14 मैचों में (लगभग 78%) फील्डिंग करने वाली टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। यह आंकड़ा पिछले नौ आईपीएल सीजनों में सबसे खराब है। कैच छूटने के बाद बैटर्स औसतन 17 रन जोड़ रहे हैं, जो 2018 के बाद से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। दिल्ली को 5 में से 3 हार तब मिलीं, जब उन्होंने किसी का कैच छोड़ा और उसने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। इसमें सैमसन (115*), अभिषेक (135*) के शतक हैं। इन 3 मौकों पर कैच छोड़ना पड़ा टीमों पर भारी एक ही दिन में रिकॉर्ड 16 कैच छूटे, इससे रिकॉर्ड 986 रन बन गए 25 अप्रैल को सीजन के सातवें डबल हेडर के दो मैचों में रिकॉर्ड 16 कैच छोड़े गए थे। इसका आलम यह रहा कि दोनों मुकाबले मिलाकर कुल 986 रन बने, जो आईपीएल इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक हैं। इस दौरान पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 265 रन का लीग इतिहास का सर्वोच्च और हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 229 रन का जयपुर वेन्यू का सर्वोच्च रन चेज किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी सिंगर दिलजीत ने खालिस्तानियों को भगाया:अमेरिका में शो के दौरान मूसेवाला स्टाइल में थापी, बोले- पोस्टर दिखाने वाले भाग जाओ, उठाकर बाहर मारूंगा
    Next Article
    देश को जल्द मिलेंगी हाइपरसोनिक मिसाइलें:सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों से दोगुनी होगी रफ्तार; कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाएगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment