Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय- लाखों खर्च, प्रवेश पोर्टल ठप:प्रचार के बावजूद छात्र दाखिले के लिए परेशान, वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था सामने आई है। प्रचार पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद, विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल अब तक सक्रिय नहीं हो पाया है, जिससे स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक छात्र परेशान हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के प्रचार के लिए शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों को बड़ी धनराशि आवंटित की थी। हालांकि, प्रचार के नाम पर केवल एक होर्डिंग लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि प्रवेश प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय ने वेबसाइट के गेटवे से लिंक होने में तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया था। विश्वविद्यालय ने दावा किया था कि इस बार पूरी प्रवेश प्रक्रिया 'समर्थ पोर्टल' के माध्यम से संचालित की जाएगी। इस पोर्टल के डिजाइन और वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए भी काफी धनराशि खर्च की गई, लेकिन यह पोर्टल अभी तक काम नहीं कर रहा है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश फॉर्म अब तक उपलब्ध न होने से छात्र चिंतित हैं। स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। पूर्व में परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र भी परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, लेकिन पोर्टल न खुलने के कारण वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इस देरी के कारण कई छात्र अब अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने पर विचार कर रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल तकनीकी कारणों से अभी तक सक्रिय नहीं हो पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली स्तर से इसे शुरू होने में अभी समय लगेगा और कम से कम एक सप्ताह तक पोर्टल खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा।शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले इस तरह की अव्यवस्था ने प्रवेश प्रक्रिया को समय पर संचालित करने के लिए जिम्मेदार शिक्षकों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो डंपरों में भिड़ंत, 2सगे भाइयों की मौत:कानपुर में तीन घंटे तक केबिन में फंसकर मदद मांगते रहे, हाईवे पर दो Km लंबा जाम लगा
    Next Article
    50 की उम्र में बार-बार टॉयलेट जाना कैंसर का लक्षण:कानपुर में एक्सपर्ट बोले- झोलछाप डॉक्टर से इलाज कराना नुकसानदेह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment