Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026 में SRH-DC का मुकाबला:ईशान किशन 25 रन बनाकर आउट, 13 गेंदों में एक छक्का-दो चौके लगाए

    12 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 का 31वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। SRH ने 15 ओवर में एक विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ने 5वें गेंद पर छक्के लगाए। इसके बाद दो चौके भी लगाए हैं। 13 गेंदों में 25 रन बनाकर रनआउट हो गए। दोनों टीमों की प्लेइंग SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: आर स्मरण, प्रफुल्ल हिंगे, लियम लिविंग्सटन, दिलशान मधुशंका, हर्षल पटेल। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपूर्णा विजय, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दष्मंथा चमीरा और आकिब नबी। पिछले मैच में शून्य पर हो गए थे आउट CSK के खिलाफ पिछले मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और 0 पर आउट हो गए थे। हालांकि, उनकी टीम ने ये मैच जरूर जीत लिया था, मगर ईशान खुद इस जीत से संतुष्ट नहीं दिखे थे। उनका मानना था कि टीम के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करके और ज्यादा स्कोर बना सकते थे। ईशान ने RR के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था उनकी टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जिसमें 6 में से 3 मैच जीते हैं। RR के खिलाफ मैच में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया था और 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। दूसरी ओर बिहार के साकिब हुसैन ने भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। साकिब ने IPL के अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए थे। वहीं, CSK के खिलाफ मैच में उन्होंने 1 विकेट लिए थे। उन्होंने शिवम दुबे को आउट किया था। ईशान ने तारीफ करते हुए कहा था कि जब लक्ष्य उम्मीद से कम हो, तब गेंदबाजों पर दबाव बढ़ जाता है, लेकिन युवा गेंदबाजों ने अपनी नई योजनाओं और सटीक लाइन-लेंथ से मैच को चेन्नई की मुट्ठी से निकाल लिया। ईशान ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में ईशान 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए थे। मार्को यानसन ने डीप मिडविकेट पर एक हाथ से ईशान का कैच पकड़ा था। अर्शदीप की बॉल पर वह आउट होकर वापस पवेलियन गए। इस दौरान उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का मारा था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 80 रन बनाए थे ईशान किशन फिलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं। साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में अपने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसमें यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। उन्होंने पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया था। 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने दूसरा विकेट लिया था। साकिब ने डोनोवन फरेरा को क्लीन बोल्ड किया था और जडेजा-फरेरा की शतकीय साझेदारी तोड़ी थी। इसी के साथ उन्होंने 17वें ओवर में बैक टू बैक 2 विकेट लिए थे। उन्होंने 8वां विकेट जोफ्रा आर्चर और 9वा विकेट रवि बिश्नोई का लिया था। साकिब का IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग फिगर हुसैन ने अपनी तेज गति के साथ-साथ स्लोवर वन से प्रभावित किया था। उन्होंने डेथ ओवर्स में भी किफायती गेंदबाजी की थी। साकिब हुसैन IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस वाले प्लेयर बने। उन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। साकिब ने MI के अश्विनी कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा। अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ डेब्यू करते हुए 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैदराबाद Vs दिल्ली- अभिषेक शर्मा की IPL में दूसरी सेंचुरी:राणा की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाकर शतक पूरा किया, ईशान रनआउट
    Next Article
    चीन ने अमेरिका द्वारा जब्त किए गए ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment