Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- 50 के अंदर पंजाब के 5 बैटर्स आउट:श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर आउट, गुजरात के होल्डर को दूसरा विकेट

    17 hours ago

    2

    0

    IPL में रविवार का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 10 ओवर में 51 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोयनिस क्रीज पर हैं। 9वें ओवर में जेसन होल्डर ने श्रेयस अय्यर (19 रन) को बोल्ड कर दिया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने नेहल वाधेरा (0) को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में कगिसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह (15 रन) और मोहम्मद सिराज ने प्रियांश आर्या (2 रन) और कूपर कोनोली (0) के विकेट झटके। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथर। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, कुलवंत खेजरोलिया। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट ऑप्शंस: विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, मुशीर खान, मिचेल ओवन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देखें बादलों से ढका भव्य राममंदिर और उसमें लहराता ध्वज:रामलला की मनमोहिनी मूरत देख मुग्ध हुए संत और श्रद्धालू बोले- बेहद अद्भुत नजारा है
    Next Article
    चीन की चेतावनी पर झुका पाकिस्तान, गधे के मांस के निर्यात को दी मंजूरी, शहबाज को करना पड़ा दखल, जानिए मामला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment