Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- 7 ओवर में राजस्थान का स्कोर 90/1:वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट; पंजाब ने 223 का टारगेट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    पंजाब किंग्स ने IPL के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 223 रन का टारगेट दिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। जवाबी पारी में राजस्थान ने 7 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। मैच का स्कोरबोर्ड पंजाब से 2 बैटर्स की फिफ्टी, 222 रन बनाए पंजाब से मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन बनाए। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट झटके। दोनों टीमों की प्लेइंग पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, और यश पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरेन्द्र मलिक सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष नियुक्त:सपा सांसद को लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट:पारी में 5 छक्के, 3 चौके; 9 मैचों में 400 रन, ऑरेंज कैप के लिए टॉप पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment