Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL; ईशान किशन अर्धशतक से चूके, 42 रन पर आउट:पारी में 2 छक्के, 4 चौके; जानिए वैभव को आउट करने के बाद क्या बोले जैमिसन

    15 hours ago

    2

    0

    IPLका 45वां मुकाबला आज सनराइज हैदराबाद (SRH) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कोलकाता और हैदराबाद के बीच सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। ईशान किशन 29 बॉल पर 42 रन बनाकर बनाकर आउट हो गए हैं। 16वें ओवर में सुनील नारायण की गेंद पर अनुकूल रॉय ने कैच पकड़ा। हैदराबाद 12 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता का परफॉर्मेंस इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। अब पढ़िए वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद क्या बोले काइल जैमिसन “मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जिंदगी में किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा होऊंगा, लेकिन हां, हमने मैच से पहले प्लानिंग की थी और उसका फायदा भी मिला।” इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मैच में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जेमिसन ने ये बातें कहीं। दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन ने सूर्यवंशी को आउट कर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान जेमिसन ने ताली बजाते हुए वैभव को आंखें भी दिखाईं। काइल जेमिसन के इस व्यवहार पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर जेमिसन पर भड़के क्रिकेट फैन्स वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। मैच खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, राजस्थान रॉयल्स की टीम के टॉप दो बल्लेबाज कितने खतरनाक हैं, यह सभी को पता है। एक को मिचेल स्टार्क ने आउट किया और दूसरे को मैंने अपनी यॉर्कर से पवेलियन भेजा।” सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने काइल जेमिसन के इस रवैये की आलोचना की और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। खासकर एक युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया। BCCI ने जेमिसन पर की कार्रवाई वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को महंगा पड़ गया। जेमिसन को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद BCCI ने एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। IPL के नियम के मुताबिक, मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर ऐसा इशारा, भाषा या गलत व्यवहार करता है, जिससे सामने वाले खिलाड़ी को अपमानित महसूस हो या झगड़ा भड़क सकता हो, तो उस पर कार्रवाई होती है। जेमिसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें भविष्य में संयम बरतने की सलाह दी गई है। काइल जेमिसन के आक्रामक जश्न के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने खुद को शांत रखा और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- कोलकाता ने हैदराबाद को 165 पर ऑलआउट किया:हेड की फिफ्टी, ईशान ने 42 रन बनाए; वरुण चक्रवर्ती को 3 विकेट
    Next Article
    GT vs PBKS Head to Head: गुजरात के गढ़ में पंजाब की चुनौती, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment