Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- कोनोली का अर्धशतक:पंजाब के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे, शशांक 4 रन बनाकर आउट, हैदराबाद ने 236 रन का टारगेट दिया

    20 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। पंजाब ने 17 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। कूपर कोनोली क्रीज पर हैं। मार्कस स्टोयनिस 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शिवांग कुमार ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। कप्तान श्रेयस अय्यर 5, प्रियांश आर्या एक और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मैच का स्कोरकार्ड… हैदराबाद की ओर से 2 फिफ्टी लगी हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। क्लासन ने 43 बॉल पर 69 और ईशान ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। क्लासन और नीतीश रेड्डी (29*) के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा अभिषेक शर्मा (35) और ट्रैविस हेड (38) ने 55 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM आवास का मकान बेचकर 8 लाख की ठगी:महोबा में फर्जी मालिक बनाकर कराई रजिस्ट्री, 4 के खिलाफ केस
    Next Article
    SRH इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर, PBKS और GT की कर ली है बराबरी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment