Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM आवास का मकान बेचकर 8 लाख की ठगी:महोबा में फर्जी मालिक बनाकर कराई रजिस्ट्री, 4 के खिलाफ केस

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा शहर में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने एक अर्ध-निर्मित मकान को फर्जी तरीके से बेचकर महिला से 8 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि इस पूरे खेल में एक व्यक्ति को नकली मकान मालिक बनाकर रजिस्ट्रार कार्यालय में पेश किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्जी मालिक बनाकर कराई रजिस्ट्री मोहल्ला रामनगर निवासी सुमन देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 13 जनवरी 2026 को जकरियापीर निवासी आशीष गुप्ता ने उनके ससुर मुल्ला साहू से संपर्क कर प्लॉट दिलाने की बात कही। पहले 15 लाख की कीमत बताई गई, जिसे महंगा होने पर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद 18 जनवरी को एक व्यक्ति ने खुद को “माधव प्रसाद” बताकर फोन किया और पत्नी की किडनी की बीमारी का हवाला देते हुए मकान 8 लाख रुपये में बेचने की बात कही। सौदा तय होने के बाद 23 जनवरी को आशीष गुप्ता, उसका भाई नीरज गुप्ता और कथित माधव प्रसाद रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे, जहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान की रजिस्ट्री करा दी गई। सुमन देवी ने 5 लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए चेक के जरिए आरोपियों को दिए। अगले दिन आरोपियों ने बैंक बंद होने का बहाना बनाकर चेक के बदले नकद भी ले लिया। ताला तोड़ने पर खुला राज मकान खरीदने के बाद परिवार ने उस पर ताला लगा दिया, लेकिन बाद में एक व्यक्ति ने ताला तोड़कर खुद को असली मालिक बताया। जांच में पता चला कि असली माधव प्रसाद अलग व्यक्ति है और मकान उसी का है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन है। पहचान छिपाने के लिए पेंट कराया मकान आरोप है कि ठगों ने मकान पर योजना से जुड़े विवरण को पेंट करवा दिया था, ताकि उसकी असली पहचान छिपाई जा सके और किसी को शक न हो। चार के खिलाफ FIR दर्ज कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि आशीष गुप्ता, नीरज गुप्ता, माधव प्रसाद (फर्जी) और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोशाला में अव्यवस्था देख डीएम ने सचिव को किया निलंबित:संतकबीरनगर में बीडीओ और प्रधान पर कार्रवाई के दिए निर्देश
    Next Article
    IPL- कोनोली का अर्धशतक:पंजाब के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे, शशांक 4 रन बनाकर आउट, हैदराबाद ने 236 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment