Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया:पूरन ने फिफ्टी लगाई, मार्श ने 44 रन बनाए; बॉश को 2 विकेट

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) को 229 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। निकोलस पूरन ने एक चौके और 8 छक्के के सहारे 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ओपनर मिचेल मार्श के साथ 35 बॉल पर 94 रन की साझेदारी की। मार्श 44 रन बनाकर आउट हुए। ऐडन मार्करम ने नाबाद 31 और हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए। कॉर्बिन बॉश को 2 विकेट मिले। अल्लाह गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों सीजन में पहली बार आमने-सामने दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हैं। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में लाइनमैन की करंट लगने से मौत:विद्युत पोल पर चढ़ते समय हुआ हादसा, 19 मार्च को हुई थी शादी
    Next Article
    वानखेड़े में आया निकोलस पूरन का तूफान, महज 9 गेंदों से बटोरे 52 रन, वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment