Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में आज पहला मैच DC vs MI:टॉस थोड़ी देर में, MI से जुड़े कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर

    12 hours ago

    1

    0

    IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है। न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पहले मैच का प्रीव्यू दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के अभिनव दुबे का इटली में चयन:बीएचयू छात्र 'सटीक कृषि' में करेंगे मास्टर डिग्री, यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में करेंगे पढ़ाई
    Next Article
    Israel और US ने ईरान के बिजली संयत्र और बुशहर परमाणु केंद्र पर किया बड़ा हमला, IRNA कर्मी की मौत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment