Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया:सैमसन ने नाबाद अर्धशतक लगाया, कार्तिक ने 41 रन बनाए, नूर को 2 विकेट

    18 hours ago

    1

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद चेन्नई के 10 मैचों में 10 पॉइट्स हो गए हैं। वहीं, दिल्ली की यह 10 मैचों में छठी हार है। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 52 गेंद पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली। संजू ने इस सीजन में दूसरी फिफ्टी लगाई है। संजू की इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। संजू-कार्तिक के बीच नाबाद 114 रन की साझेदारी संजू के अलावा कार्तिक शर्मा ने नाबाद 41 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन की पार्टनरशिप हुई। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। दिल्ली की ओर से एक भी फिफ्टी नहीं दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स 38, पथुम निसांका 19, नीतीश राणा 15, आशुतोष शर्मा 14, करुण नायर 13 और केएल राहुल 12 रन बनाए। रिजवी और स्टब्स के बीच छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान। मैच का स्कोरकार्ड…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर नगर आयुक्त से मिलने पहुंची MLA नसीम सोलंकी:पार्क, सड़क और पानी की समस्याएं के बारें में बताया
    Next Article
    DC vs CSK: संजू के धमाके से जीती चेन्नई, दिल्ली को 8 विकेट से चटाई धूल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment