Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर नगर आयुक्त से मिलने पहुंची MLA नसीम सोलंकी:पार्क, सड़क और पानी की समस्याएं के बारें में बताया

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से विधायक नसीम सोलंकी मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को पत्र सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। बैठक में विधायक ने वार्ड-15 मकराबर्ट गंज के नयापुरवा इलाके में दलित समाज के लिए कम्युनिटी हॉल (बरातशाला) बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि यह निर्माण उनकी विधायक निधि से प्रस्तावित है, लेकिन कई महीनों से एनओसी लंबित होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में परेशानी हो रही है। पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर विधायक ने अछूतानंद पार्क और मोहम्मद अली पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि इन पार्कों की हालत सुधारने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बैठक में केस्को द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत न होने का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पैचवर्क के लिए धनराशि जमा होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही, जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पेयजल संकट का भी उठाया मुद्दा विधायक ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया और तत्काल समाधान की मांग की। नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में बेकाबू कार ने दो बाइकों को रौंदा,4 घायल:मासूम बच्ची और पति-पत्नी गंभीर, ड्राइवर फरार; झांसी हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया:सैमसन ने नाबाद अर्धशतक लगाया, कार्तिक ने 41 रन बनाए, नूर को 2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment