Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में गुजरात vs पंजाब:टॉस थोड़ी देर में होगा, टाइटंस के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका

    15 hours ago

    1

    0

    IPL में रविवार का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ देर में मैच का टॉस होगा। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में राजस्थान से हार मिली थी, जबकि गुजरात को लगातार दो जीत मिली है। पंजाब ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है। टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर, गुजरात ने 9 मैच में 5 जीत दर्ज की है। टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। गुजरात को प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। पंजाब और गुजरात के बीच कांटे का मुकाबला IPL में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 में जीत मिली है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पंजाब का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है। इस सीजन 31 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तब पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित चंचल त्रिवेदी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:हरदोई में संगठन को मिलेगी नई मजबूती, कार्यकर्ताओं में उत्साह
    Next Article
    IPL- कोलकाता ने हैदराबाद को 165 पर ऑलआउट किया:नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा, रघुवंशी 59 रन बनाकर आउट, स्कोर 153/3

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment