Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में हैदराबाद ने पंजाब को 220 का टारगेट दिया:अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन बनाए; अर्शदीप-शशांक को 2-2 विकेट

    14 hours ago

    1

    0

    सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स को 220 रन का टारगेट दिया है। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने हेड के साथ 50 बॉल पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। ओपनर्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासन ने 39 रन बनाए। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को 2-2 विकेट मिले। दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस का आयोजन:1802 में चेन्नई से शुरू हुए पहले वैज्ञानिक की याद में मनाया गया
    Next Article
    मोहाली में PBKS Vs SRH का IPL मैच:पंजाब को 220 का टारगेट, अर्शदीप को सीजन का पहला विकेट मिला, अभिषेक शर्मा ने 1 ओवर में 4 छक्के जड़े

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment