Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया:अभिषेक शर्मा ने 68 बॉल पर 135 रन बनाए, 10 चौके और 10 छक्के लगाए

    19 hours ago

    1

    0

    अभिषेक की शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 243 रन का टारगेट दिया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद की पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। हेनिरक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 66 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक के अलावा, ट्रैविस हेड ने 37, ईशान किशन ने 25 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: आर स्मरण, प्रफुल्ल हिंगे, लियम लिविंग्सटन, दिलशान मधुशंका, हर्षल पटेल। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपूर्णा विजय, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दष्मंथा चमीरा और आकिब नबी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम, चालक फरार; घर लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    पहले 2 T20I मैचों के लिए टीम का ऐलान, 32 साल के खिलाड़ी की पहली बार बांग्लादेश के स्क्वाड में एंट्री

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment