Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में मुंबई Vs लखनऊ मैच:इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पंड्या की जगह सूर्या कप्तानी कर रहे

    16 hours ago

    1

    0

    IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जा रहा है। वानखेड़े में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। सूर्या ने बताया कि हार्दिक पंड्या बीमार है, जबकि रोहित शर्मा इस मैच से वापसी कर रहे हैं। वे 12 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ चोटिल हुए थे। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हैं। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में जमीन पर कब्जे का प्रयास, विरोध पर धमकी:बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    लुंगी एंगिडी की मैदान पर कब होगी वापसी? DC कोच ने दे दिया बड़ा बयान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment