Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला:अब पोस्टपेड की तरह आएगा बिल, योगी सरकार ने प्रीपेड सिस्टम खत्म किया

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी में 70 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने प्रीपेड सिस्टम खत्म कर दिया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे। यानी प्रीपेड सिस्टम (पहले रिचार्ज) की व्यवस्था खत्म की जा रही है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, उपभोक्ता देवो भव:। तकनीकी दिक्कतों और उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब स्मार्ट मीटर भी पुराने पोस्टपेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। प्रदेश में स्मार्ट मीटर का कई महीनों से विरोध हो रहा है। 25 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि 1 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 30 दिन तक और 2 किलोवाट पर 200 रुपए माइनस होने पर भी बिजली नहीं काटी जाएगी। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। रविवार को आगरा, फिरोजाबाद, फतेहपुर समेत कई शहरों में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने घरों से मीटर उखाड़कर बिजली विभाग के दफ्तरों में फेंक दिए। सपा और आम आदमी पार्टी ने भी प्रदर्शन किए। सोमवार को शक्ति भवन में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अहम बैठक की। प्रदेश में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। स्मार्ट/प्रीपेड मीटर से हो रही परेशानी को देखते हुए मंत्री शर्मा ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि उपभोक्ता को परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश में अब सभी स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्ट-पेड मीटर की तरह कार्य करेंगे। प्री-पेड नाम की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। ये फैसले लिए गए… अब मीटर प्रीपेड नहीं, बल्कि पूरी तरह पोस्ट-पेड मोड में चलेगा। मासिक बिल पुराने तरीके से ही आएगा। महीने की 1 से 30 तारीख तक का बिल अगले 10 दिनों में SMS या WhatsApp पर भेजा जाएगा। बिल मिलने के बाद दी गई समय-सीमा में बिल जमा करना होगा। बिजली विभाग के संदेशों के लिए अपना फोन नंबर अपडेट करा लें। किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। पुराना बकाया हो तो उसे 10 आसान किश्तों में भरने की सुविधा दी जाएगी। पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का काम स्थगित कर दिया है। हाल में लगे स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान करने को प्राथमिकता दी जाएगी। क्यों सरकार को प्रीपेड सिस्टम खत्म करना पड़ा? बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेज चलता है। इससे कम इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा बिल आ रहा है। यहां तक की कई बार बिना इस्तेमाल के भी बैलेंस कम हो जाता है। बैलेंस माइनस में जाते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। रिचार्ज के बाद भी कई बार सप्लाई तुरंत बहाल नहीं होती। रविवार को आगरा, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर और वाराणसी में स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन हुए। फतेहपुर में बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्टर उखाड़कर पावर हाउस में फेंक दिए। आगरा में महिलाओं ने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़कों पर फेंक दिए। कहा, हमें स्मार्ट नहीं, पुराना वाला मीटर चाहिए। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल ज्यादा आ रहा है। एडवांस में रुपए जमा कराए जा रहे हैं। रुपए जमा करने पर भी बिजली कट रही है। पता करने पर कहते हैं कि बैलेंस माइनस में है। यहां तीन दिन पहले भी प्रदर्शन हुआ था। लखनऊ में पुलिस से झड़प, घसीटकर ले गई लखनऊ में AAP पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और तख्ती लेकर शक्ति भवन पहुंचे। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने श्रीराम टावर के पास रोक लिया। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गए। इस पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ईको गार्डन ले गई। प्रदर्शन में शामिल प्रतिपाल सिंह ने पगड़ी नोच कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। वाराणसी में आप प्रवक्ता बोले- हम विरोध करते रहेंगे वाराणसी के चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र पर आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा - स्मार्ट मीटर से आम जनता को परेशान किया जा रहा है। हम इसका हर हाल में विरोध करते रहेंगे। क्योंकि इसका बिल मनमाने तरीके से लिया जा रहा है। सरकार इसे तत्काल बंद करे, क्योंकि ये स्मार्ट तरीके से लोगों से चीटिंग कर रहा है। ------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-तूफान, 100 फीट ऊंची चिमनी ढही:पानी की टंकी लटकी, शादी का मंडप उड़ गया, 22 जिलों में बरसात; 7 की मौत
    Next Article
    बरेली में पानी की टंकी गिरने से 7 लोग दबे:नीचे बैठकर ताश खेल रहे थे, साढ़े तीन करोड़ से बनी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment