Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में RR Vs RCB- आर्चर को दूसरा विकेट:सॉल्ट के बाद पडीक्कल आउट; कोहली 5 चौके लगाकर खेल रहे

    18 hours ago

    1

    0

    IPL का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुवाहाटी में बारिश की वजह से मैच 1 घंटा 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ। 2 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 32 रन है। RCB ने पहली बॉल पर विकेट गंवा दिया। जोफ्रा आर्चर ने फिल सॉल्ट को पवेलियन भेजा। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई, गुजरात और मुंबई के खिलाफ जीत मिली है। वहीं, बेंगलुरु ने हैदराबाद और चेन्नई के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की हैं। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त की हत्या करने वाले तीन युवक गिरफ्तार:फुफेरी बहन से आरोपी का अफेयर था, विरोध करने पर रामगंगा में डुबोकर मारा था
    Next Article
    RR vs RCB Live Score Updates: आरसीबी ने गंवाया दूसरा विकेट, पडिक्कल 14 रन बनाकर हुए आउट; यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment