Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्त की हत्या करने वाले तीन युवक गिरफ्तार:फुफेरी बहन से आरोपी का अफेयर था, विरोध करने पर रामगंगा में डुबोकर मारा था

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर युवक को शराब पिलाकर रामगंगा नदी में डुबोकर मार डाला था। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आंझी निवासी अभय प्रताप की हत्या के संबंध में उनकी मां संध्या सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को गांव निवासी आशीष सिंह उर्फ हवलदार, धीरज सिंह और पिहानी के रनियामऊ गांव निवासी भंवर पाल सिंह उर्फ मुले, अभय प्रताप को अपने साथ फर्रुखाबाद ले गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की। अपर पुलिस अधीक्षक (शाहाबाद सर्किल) आलोक राज नारायण ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गुरुवार आधी रात के बाद मझिला थाना क्षेत्र के चटिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अभय का मोबाइल भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के अनुसार, मृतक अभय और गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी दोस्त थे। अभय की फुफेरी बहन उसके घर पर रहती थी। उसका आरोपी धीरज के साथ एक साल से अफेयर था। अभय को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो वह इसका विरोध करने लगा था। 24 फरवरी को तीनों आरोपी अभय को घूमने के बहाने उसके घर से फर्रुखाबाद जनपद ले गए। 25 फरवरी की शाम सभी आरोपियों ने शराब पी और अभय को भी शराब पिलाई। इसी दौरान, फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र में पुल के नीचे रामगंगा नदी में डुबोकर अभय की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असली सोना दिखाकर नकली बेचते थे सरकारी टीचर पति-पत्नी:दोस्ती करके लोगों को फंसाते, लखनऊ में ज्वेलर कारोबारी से 5 लाख ठगे
    Next Article
    IPL में RR Vs RCB- आर्चर को दूसरा विकेट:सॉल्ट के बाद पडीक्कल आउट; कोहली 5 चौके लगाकर खेल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment