Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL प्लेऑफ की 4 टीमों के 4 कॉमन फैक्टर:सभी के टॉप-3 बल्लेबाजों ने मिलकर 1300+ रन बनाए, लगातार तीन से ज्यादा हार नहीं

    21 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 का प्लेऑफ लाइनअप तय हो चुका है। 26 मई को बेंगलुरु और गुजरात के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा, जबकि 27 मई को हैदराबाद और राजस्थान एलिमिनेटर में भिड़ेंगे। प्लेऑफ की चारों टीमों का सफर अलग-अलग दिखा, लेकिन आंकड़ों में कुछ ऐसे कॉमन पैटर्न सामने आए, जिन्होंने इनके सफल सीजन की नींव रखी। ये चार फैक्टर्स हैं- मजबूत टॉप ऑर्डर, टॉप तीन गेंदबाजों का प्रदर्शन, 200+ के ज्यादा स्कोर और कंसिस्टेंसी। 1. तीन बल्लेबाज हिट तो टीम टॉप-4 में इस सीजन 5 टीमें ऐसी रहीं, जिनकी ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाजों ने मिलकर 1300 से ज्यादा रन बना दिए। इनमें से चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली। सिर्फ पंजाब की टीम ऐसी रही, जिसके तीन बल्लेबाजों ने मिलकर 1300 रनों का आंकड़ा पार किया। लेकिन, उसे प्लेऑफ में जगह नहीं मिल पाई। बाकी की पांच टीमों के तीन बेस्ट रन-स्कोरर मिलकर 1200 रन भी नहीं बना सके। 2. तीन गेंदबाजों ने मिलकर 45 या ज्यादा विकेट लिए पूरे सीजन में 5 टीमें ही ऐसी रहीं, जिनके बेस्ट परफॉर्मिंग 3 गेंदबाजों ने मिलकर 45 या इससे ज्यादा विकेट लिए। इनमें से चार प्लेऑफ में पहुंची है। सिर्फ चेन्नई ऐसी टीम रही, जिनके टॉप-3 गेंदबाजों ने मिलकर 48 विकेट लिए फिर भी वह टॉप-4 में नहीं आ पाई। बाकी पांच टीमों में से चार दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और पंजाब के बेस्ट तीन बॉलर्स मिलकर 40 विकेट भी नहीं लिए। कोलकाता ने बेस्ट तीन गेंदबाजों ने 44 विकेट लिए। 3. कम से कम 6 बार 200 या इससे ज्यादा का स्कोर इस बार पांच टीमों ने कम से कम 6 बार 200 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। इनमें से 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंची है। पंजाब ही इकलौती ऐसी टीम है, जो 9 बार 200+ बनाने के बावजूद टॉप-4 में नहीं फिनिश कर पाई। प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में से हैदराबाद ने 9 बार, बेंगलुरु ने 8 बार, राजस्थान ने 7 बार और गुजरात ने 6 बार 200+ का स्कोर बनाया। बाकी पांच टीमों ने पांच या इससे कम बार ही 200 का स्कोर बनाया। 4. लंबी विनिंग स्ट्रीक और छोटी लूजिंग स्ट्रीक IPL जैसी लीग में प्लेऑफ में जगह जीत या हार के मोमेंटम पर निर्भर करती है। जिन चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई है, उनमें से तीन बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद पूरे सीजन में कभी भी लगातार 2 से ज्यादा मैच नहीं हारी। सिर्फ राजस्थान ने एक बार लगातार 3 मैच गंवाए। सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक गुजरात और हैदराबाद ने बनाई। इन टीमों ने एक-एक बार लगातार 5-5 मैच जीते। पंजाब ने अपने शुरुआती 7 में से 6 मैच जीते थे। उसका तीसरा मैच बारिश में धुल गया था। पंजाब को इस विनिंग स्ट्रीक का फायदा इसलिए नहीं मिल पाया। क्योंकि, वह इसके बाद लगातार 6 मैच हार गई। --------------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची, मुंबई 30 रन से हारी; सीजन की टॉप-4 टीमें तय IPL में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिताभ बच्चन के संडे दर्शन के दौरान शख्स बेहोश:बिग बी के घर के बाहर भारी भीड़ के बीच बिगड़ी तबीयत, लोग संभालते दिखे
    Next Article
    राहुल ने रोहित की बराबरी की:IPL में 51वीं बार फिफ्टी+ स्कोर बनाया, कुलदीप की हैट्रिक बॉल पर कैच छूटा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment