Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- दिल्ली ने छठा विकेट गंवाया:नूर अहमद ने आशुतोष को पवेलियन भेजा; चेन्नई ने 213 रन का टारगेट दिया

    22 hours ago

    1

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 213 रन का टारगेट दिया है। चेपॉक स्टेडियम में DC ने गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट पर 212 रन बनाए। दिल्ली ने 14.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स और आकिब नबी क्रीज पर हैं। इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा (19 रन) को नूर अहमद ने अंशुल कम्बोज के हाथों कैच कराया। जैमी ओवर्टन ने डेविड मिलर (17 रन) और समीर रिजवी (6 रन) के विकेट लिए। अक्षर पटेल एक रन, पाथुम निसांका 41 और केएल राहुल 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। CSK से संजू सैमसन ने 56 बॉल पर 115 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट: अकील हुसैन। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट: आशुतोष शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फांसी लगा रहा हूं…डायल 112 पर कॉल कर बोला युवक:कन्नौज में मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मची; पुलिस ने सीपीआर देकर जान बचाई
    Next Article
    CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ाई, आशुतोष शर्मा लौटे पवेलियन; यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment