Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फांसी लगा रहा हूं…डायल 112 पर कॉल कर बोला युवक:कन्नौज में मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मची; पुलिस ने सीपीआर देकर जान बचाई

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के कुढिना गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, कन्हैया पुत्र पप्पू सक्सेना ने अपने घर के अंदर एक कमरे की कुंडी बंद कर ली। फिर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दिया कहा- हम फांसी लगाने जा रहा हूं। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो उनमें चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। युवक को फंदे से उतारकर सीपीआर दिया गया पुलिसकर्मियों ने युवक को फंदे से उतारा और उसे तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। इसके बाद उसे तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत स्थर है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया- युवक की पत्नी को उसके माता पिता घर से बाहर निकाल रहे थे, जिसका विरोध कर रहा था क्योंकि अपनी पत्नी के पक्ष में था। लेकिन जब मामला बढ़ गया तब युवक ने डायल 112 पर फोन करके बताया की मैं फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी से 10 करोड़ की ठगी:बुलियन व्यापारी भाइयों के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    IPL- दिल्ली ने छठा विकेट गंवाया:नूर अहमद ने आशुतोष को पवेलियन भेजा; चेन्नई ने 213 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment