Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में होली को लेकर पुलिस अलर्ट:एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, 1200 होलिका दहन स्थलों की निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। देर शाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक गश्त की गई। संजय कुमार वर्मा (एसएसपी) खुद सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा, नगर कोतवाली व सिविल लाइन थाना प्रभारियों समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, बकरा मार्केट, नंबर दो चुंगी और कच्ची सड़क क्षेत्र का भ्रमण किया। विद्युत तारों के नीचे रखी होलिकाएं हटाने के निर्देश एसएसपी ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर विद्युत तारों के नीचे स्थापित होलिकाओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों और आसपास की साफ-सफाई की स्थिति भी देखी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में करीब 1200 स्थानों पर होलिका दहन होना है। ऐसे में हर संवेदनशील बिंदु पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 112 इवेंट्स और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती एसएसपी ने कहा कि 112 पर मिलने वाली हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। नशे में वाहन चलाने, हुड़दंग करने या शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अपील की कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे आपसी सौहार्द से मनाया जाए। उन्होंने डीजे की तेज आवाज, आपत्तिजनक गीतों और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी देहात ने भी निकाला फ्लैग मार्च होली के मद्देनजर देहात क्षेत्रों में भी आदित्य बंसल (एसपी देहात) द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार रंगों की होली 4 मार्च को प्रस्तावित है। बच्चों की टोलियां मोहल्लों में रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ नजर आने लगी हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से जिम्मेदारी और संयम के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवारा कुत्तों ने 8 वर्षीय बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला:लखनऊ में घर से 500 मीटर दूर खेत में शव मिला
    Next Article
    बलिया में पत्नी की हत्या, आरोपी पति प्रयागराज में गिरफ्तार:मुंबई भागने की फिराक में था, GRP ने 330 KM पीछा कर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment