Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इसाबेला थोबर्न कॉलेज में बैकलॉरिएट पुरस्कार समारोह:छात्राओं, रिटायर प्रोफेसरों को किया गया सम्मानित

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के इसाबेला थोबर्न कॉलेज में शुक्रवार को बैकलॉरिएट पुरस्कार समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित महिला कॉलेज में छात्राओं की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, साथ ही उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज अध्यक्ष डॉ. ई. एस. चार्ल्स के संरक्षण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रेवरेंड बिशप डॉ. सी. सेल्विन अपनी पत्नी एल. सेल्विन के साथ समारोह में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में बिशप सेल्विन ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती है। उन्होंने छात्राओं को अपनी क्षमताओं को पहचानकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। धर्मग्रंथ पाठ, प्रार्थनाएं और भजन हुए कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. नीरजा मसीह के आह्वान पर आराधना से हुई, जिसमें धर्मग्रंथ पाठ, प्रार्थनाएं और भजन शामिल थे। इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर, इस शैक्षणिक सत्र में रिटायर हो रहे प्रोफेसर सीमा जोशी, प्रोफेसर विनीता विजय और डॉ. पॉल मैथ्यू को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके पश्चात्, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए। मेधावियों को सम्मानित किया गया छात्रवृत्ति और विभिन्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में महक आल्टर, जेसिका पालिन लाकरा, अस्मा वजाहत, माही सिंह, नैना तिवारी और अनुष्का सिंह प्रमुख रहीं। विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली शैमिल नाज़, कनिष्का सिंह, अंबरीन खान, कृतिका राणा और भूमिका वर्मा को भी पुरस्कृत किया गया।स्नातकोत्तर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जावेरिया नजाम, वैशाली वर्मा, साइमा सिद्दीकी, अनन्या श्रीवास्तव, मेघा कुमारी, अक्सा खान, उज़मा बानो, अफरीन खान और सारा फातिमा को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर:फैन ने पूछा किसको सपोर्ट करेंगी, LSG या GT सवाल को मुस्कुराते हुए टाल दिया
    Next Article
    देवरिया में 11-12 अप्रैल को बिजली कटौती:भटवलिया उपकेंद्र पर मरम्मत से 4 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment