Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंसाफ के लिए उत्तराखंड से एसपी के पास पहुंची महिला:पति निकाहनामा, रुपए-जेवर लेकर फरार, ससुराल में भी नहीं घुसने दिया

    16 hours ago

    1

    0

    रामपुर में उत्तराखंड की रहने वाली 4 बच्चों की मां गुरुवार को इंसाफ की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति ने करीब डेढ़ महीने पहले निकाहनामा, जरूरी दस्तावेज, घर में रखे रुपये और जेवर लेकर घर छोड़ दिया। इसके बाद से वह न तो फोन उठा रहा है और न ही वापस लौट रहा है। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तलाक के बाद दिल्ली में हुई थी मुलाकात रुद्रपुर निवासी सीमा ने बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। उसके चार बच्चे हैं और तलाक के बाद वह बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात रामपुर के अजीतपुर निवासी रेहान से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के साइन बाग नंबर-9 में दोनों ने निकाह कर लिया। बच्चों की जिम्मेदारी लेने का दिया था भरोसा सीमा के मुताबिक, निकाह के समय रेहान ने उसके चारों बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया था। निकाह के बाद वह करीब डेढ़ साल तक पति के साथ रही। महिला का कहना है कि इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर चला गया महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले रेहान अचानक घर से चला गया। वह अपने साथ निकाहनामा, जरूरी दस्तावेज, घर में रखे रुपये और जेवर भी ले गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। महिला के अनुसार, रेहान फोन भी नहीं उठा रहा है। ससुराल पहुंची तो घर में नहीं घुसने दिया पति की तलाश में सीमा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अजीतपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंची। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया और वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद वह सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिविल लाइंस थाने के गेट पर खड़ी रही। एसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत सीमा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने कहा कि उसने पहले रिश्ते से अलग होने के बाद नई जिंदगी की उम्मीद में दूसरा निकाह किया था, लेकिन अब उसके साथ भी धोखा हुआ है। मामले में पति और ससुराल पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 9 नए मरीज मिले:कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 43 पहुंचा, बुखार-जुकाम-खांसी होने पर RT-PCR कराएं
    Next Article
    कानपुर में RPF अधिकारियों का सुरक्षा सम्मेलन हुआ:वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने दिए अहम निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment