Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में RPF अधिकारियों का सुरक्षा सम्मेलन हुआ:वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने दिए अहम निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    16 hours ago

    1

    0

    रेलवे सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज ने कानपुर सेंट्रल उपमंडल में एक सुरक्षा सम्मेलन किया। यह सम्मेलन गुरुवार शाम 6 बजे RPF पोस्टों के अधिकारियों और जवानों के लिए आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पनकी धाम, अनवरगंज, GMC और कानपुर सेंट्रल की RPF पोस्ट के अधिकारी और जवान शामिल हुए। सहायक सुरक्षा आयुक्त/कानपुर और RPSF के अधिकारी और जवान भी मौजूद थे। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आज़ाद ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े कई अहम विषयों पर निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को ड्यूटी पर सतर्क रहने, बीट सिस्टम लागू करने, नियमित ब्रीफिंग करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और बदलते हालात के हिसाब से खुद को अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने जवानों को आधुनिक तकनीक और विभागीय मॉड्यूल जैसे ICMS, RSMS और Health Issues Module का सही इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया। उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह भी दी गई। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को ईमानदारी, अनुशासन, टीम भावना और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मेलन के दौरान जवानों ने अपनी निजी और ड्यूटी से जुड़ी समस्याएं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को बताईं। उन्होंने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा RPF की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बदलते सुरक्षा माहौल को देखते हुए हर जवान का सतर्क, तकनीकी रूप से कुशल और जिम्मेदार होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से तालमेल और टीम भावना के साथ काम करते हुए रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने की अपील की। इस सुरक्षा सम्मेलन का मकसद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना था। इसका उद्देश्य जवानों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना भी था, ताकि RPF मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंसाफ के लिए उत्तराखंड से एसपी के पास पहुंची महिला:पति निकाहनामा, रुपए-जेवर लेकर फरार, ससुराल में भी नहीं घुसने दिया
    Next Article
    बिजली बकाया के विवाद में घर में घुसकर रंगाधरी मांगी:कल्याणपुर में सोसायटी सचिव गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment