Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर कमेंट किया तो मुर्गा बनाकर बेल्ट से पीटा:शाहजहांपुर में युवक बोले- बदमाश बनता है, कान पकड़वा कर लात-घूसे मारे

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर एक लड़के की पिटाई कर दी गई। 5-6 युवकों ने नाबालिग को घेर लिया। थप्पड़-घूसे मारकर गिराने के बाद उसे बेल्ट से पीटा। 1 मिनट 26 सेकेंड का यह वीडियो शुक्रवार दोपहर 3 बजे सामने आया। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ युवक नाबालिग लड़के को पीटते हुए दिख रहे हैं। आरोपी लड़के से कहते हैं- मुर्गा बन। बहुत बदमाश बनता है। उससे कान पकड़वाकर माफी मंगवाई। इसके बाद उसे जबरन बाइक में बैठाकर ले गए। पुलिस अब पीड़ित और आरोपियों की पहचान कर रही है। मामला चौक कोतवाली क्षेत्र का है। इंस्टाग्राम पर खुद को बदमाश बताया था 7 अक्टूबर को बंगश मोहल्ले में कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़के को घेर लिया। इसके बाद उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में आरोपी नाबालिग को इंस्टाग्राम पर खुद को बदमाश समझने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद वे उसे थप्पड़ मारते हैं। एक युवक बेल्ट से भी पिटाई करता है। नाबालिग लगातार पीटने की वजह पूछता रहता है, लेकिन आरोपी उसकी बात अनसुनी कर देते हैं। जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए आरोपी वीडियो में आरोपी गाली-गलौज करते हुए लड़के को जबरन बाइक पर बैठाते दिखाई दे रहे हैं। बाइक स्टार्ट करने के बाद वे उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि वे उसे कहां ले गए। पीड़ित नाबालिग प्रतीत हो रहा है। विवाद की वजह सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी बताई जा रही है। सीओ देवव्रत वाजपेयी ने बताया- लड़के की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों और पीड़ित की पहचान की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें हेडमास्टर ने बच्चे के सिर को तबले की तरह बजाया,VIDEO:इटावा में क्लास में मजाक बनाया; सिर मुंडाकर स्कूल गया था; BSA ने सस्पेंड किया इटावा के सरकारी स्कूल में सिर मुंडवाकर पहुंचे चौथी कक्षा के छात्र के सिर को हेड मास्टर ने तबले की तरह बजाया। क्लासरूम में बच्चों के सामने उसका मजाक उड़ाते हुए ठहाके लगाते रहे। इस दौरान दूसरे बच्चे भी हंसते रहे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP आंदोलन के चलते यूपी की 39 ट्रेनें रद्द:इमरान मसूद की कांग्रेस नेताओं को चेतावनी, कहा- हाउस अरेस्ट का ड्रामा नहीं चलेगा
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट; होमगार्ड ने पत्नी-बेटी को मार डाला; बुआ मायावती के पैर छूकर झुके रहे आकाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment