Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर युवती को फंसाया:मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, रिपोर्ट दर्ज

    12 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। राजस्थान के अजमेर जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम सुनील बताया और खुद को मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी का निवासी बताया था। पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और दिल्ली से अपने साथ मुरादाबाद ले आया। यहां वह युवती को गुलाबबाड़ी इलाके में अपनी ताई के घर ठहराया। मुरादाबाद पहुंचने पर युवती को पता चला कि युवक का असली नाम साबिर है। युवती का आरोप है कि जब उसने वापस घर जाने की बात कही, तो आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। इसी भरोसे में उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और बताया कि वह पहले से शादीशुदा है तथा उसका पांच साल का एक बच्चा भी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी साबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैश्य महासम्मेलन ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा:मुर्गा बनाकर बुजुर्ग से मारपीट मामले में उचित धाराओं की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article
    कौशांबी में अधेड़ की मौत:घर से एक किलोमीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment