Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Israel की Air Strike में Iran को बड़ा झटका, Isfahan Airport पर F-14 Jets का जखीरा तबाह

    3 hours from now

    1

    0

    द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने ईरान के इस्फहान शहर के एक एयरपोर्ट पर जोरदार हवाई हमला किया है। इजराइल का दावा है कि इस हमले में ईरान के कुछ बेशकीमती एफ-14 फाइटर जेट्स नष्ट हो गए हैं। इजराइली वायु सेना ने उन एयर डिफेंस और डिटेक्शन सिस्टम को भी निशाना बनाया जो उनके विमानों के लिए खतरा बन सकते थे।इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा, 'इजराइली एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट के लिए खतरा पैदा करने वाले डिटेक्शन सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम पर भी हमला किया गया।' इसे भी पढ़ें: Iran War के बीच US-UK की दोस्ती में आई दरार, Trump ने पीएम स्टॉर्मर को कहा- अब तुम्हारी मदद नहीं चाहिए48 घंटे में दूसरा बड़ा प्रहारइजराइल ने साफ किया है कि यह कार्रवाई पिछले शुक्रवार को तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद की गई है। शुक्रवार के उस हमले में 'कुद्स फोर्स' के करीब 16 विमान तबाह कर दिए गए थे। इजराइल लगातार ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करने के लिए रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहा है।रिहायशी इलाकों और वर्कशॉप्स पर भी असरदूसरी तरफ, ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के फाइटर जेट्स ने इस्फहान प्रांत में केवल सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि कई मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप और यहां तक कि एक घुड़सवारी क्लब पर भी हमला किया। इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है और कई अन्य घायल हुए हैं। इसे भी पढ़ें: Abbas Araghchi की Trump को खुली चेतावनी, कहा- US Army को भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजामनिशाने पर ईरान के आठ शहरईरानी एजेंसी के मुताबिक, हमले की आग मध्य प्रांत के कम से कम आठ शहरों तक पहुंच गई है। इनमें इस्फहान के अलावा नजफाबाद, अरान, बिदगोल, बरखर, खोमेनी शहर, शाहरेजा, फलावरजान और मोबारकेह जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War Update LIVE: ईरान नहीं देगा अपने देश की एक इंच भी जमीन, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने ट्रंप को दिया सख्त संदेश
    Next Article
    Iran War के बीच US-UK की दोस्ती में आई दरार, Trump ने पीएम स्टॉर्मर को कहा- अब तुम्हारी मदद नहीं चाहिए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment