Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा भाजपा कार्यालय में हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन:प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित सम्मेलन का लाइव प्रसारण इटावा के भाजपा जनपद कार्यालय पर किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना, जिसमें महिला सशक्तिकरण और देश के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही गईं। भाजपा कार्यालय में दिखा उत्साह इटावा में मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में और जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में मातृ शक्ति और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रधानमंत्री के संबोधन पर केंद्रित रहा कार्यक्रम लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और सामाजिक न्याय को मजबूती देगा। साथ ही उन्होंने देश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। नेताओं ने बताया ऐतिहासिक कदम कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं विरला शाक्य ने कहा कि इससे महिलाओं की विधायिका में भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग रहे मौजूद इस मौके पर विनीता गुप्ता, मधु तोमर, प्रीति दुबे, अनीता जाटव, नीतू नारायण मिश्रा, राधा पाल, पूनम पांडेय, सोनिया चक, सोनी कठेरिया और पूजा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदारी निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के केवी डोगरा लाइन्स में मधुमक्खियों का हमला:गेम्स पीरियड के लिए जा रहे थे तीसरी कक्षा के छात्र , बच्चों में मची अफरा-तफरी
    Next Article
    9 माह में 130 करोड़ का किया लेनदेन, दो अरेस्ट:देश भर की 19 फर्जी कंपनियों से डिलीवरी ब्वॉय के खाते में मंगाई थी रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment