Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा-बरेली हाईवे पर मटर के छिलकों से फिसलीं बाइकें:तीन लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात इटावा-बरेली हाईवे पर मटर के छिलकों पर बाइकें फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मसेनी चौराहे के पास हुई, जहां हाईवे पर बड़ी मात्रा में मटर के छिलके पड़े थे। इन छिलकों पर से गुजरते समय कई बाइकें अनियंत्रित होकर फिसल गईं, जिससे उन पर सवार लोग चोटिल हो गए। गांव सोता बहादुरपुर निवासी नसरुद्दीन ने बताया कि संभवतः किसी ट्रक से मटर की बोरियां गिरने के कारण ये छिलके सड़क पर फैले थे। उन्होंने पुष्टि की कि उनके गांव के तीन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। आराध्या नर्सिंग होम में अन्य कई घायल भी भर्ती हुए हैं, जो इसी तरह बाइक फिसलने से चोटिल हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाईवे से मटर के छिलकों को हटवाया। कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात को ही घटना की जानकारी मिली थी और तत्काल छिलके हटवा दिए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:ससुर खदेरी नदी किनारे केपी कॉलेज के आगे हुई कार्रवाई, केस दर्ज
    Next Article
    पीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर डॉक्टर को पकड़ा:जम्मू कश्मीर का रहने वाला है आरोपी, LIU और खुफिया एजेंसी सक्रिय हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment