Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर डॉक्टर को पकड़ा:जम्मू कश्मीर का रहने वाला है आरोपी, LIU और खुफिया एजेंसी सक्रिय हुईं

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में पुलिस ने जम्मू कश्मीर के एक MBBS डॉक्टर को हिरासत में लिया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडियो पर पोस्ट किया था। दो अलग-अलग फोटो बनाकर उन्हें स्टेटस पर लगाया था। फोटो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। डॉक्टर को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी संभल के एक निजी अस्पताल में काम करता है। इस मामले के बाद LIU समेत खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामला बहजोई क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, शुक्रवार को “Dr Iqbal yahiya Vinayak hospital” नाम की फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री की दो एडिटेड तस्वीर पोस्ट की गई। इसी फोटो का व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया गया। पोस्ट और स्टेटस वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी की पहचान डॉ. इकबाल हुसैन खांडेय के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है पुलिस जांच में बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का निवासी है। वह फिलहाल संभल जनपद के बहजोई क्षेत्र कस्बा स्थित विनायक अस्पताल में काम करता है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। चाइना से ली है एमबीबीएस की डिग्री आरोपी डॉक्टर इकबाल मूल रूप से श्रीनगर के डार का रहने वाला है। वह साल 2023 से कस्बा बहजोई में रह रहा है। गांव मझोला निवासी डॉ. सूरजपाल के विनायक हॉस्पिटल में डॉक्टर है। उसके पास MBBS की डिग्री है। आरोपी डॉक्टर ने MBBS की पढ़ाई चाइना से की है। विनायक हॉस्पिटल में ही ऊपरी मंजिल पर रहता है। दो-तीन महीने से इसकी पत्नी भी आई हुई है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामला डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; थोड़ी देर में अंतिम यात्रा श्मशान पहुंचेगी क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा-बरेली हाईवे पर मटर के छिलकों से फिसलीं बाइकें:तीन लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
    Next Article
    रामपुर में लकड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर आयकर छापा:35 घंटे से कार्रवाई जारी, महिलाएं राशन नहीं मिलने से लौटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment