Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा होटल विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दो महिलाएं, पांच पुरुष हिरासत में; कुछ छत से भागे

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में स्थित होटल राज पैलेस में बीते 28 फरवरी की रात हुए विवाद के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। घर के बाहर गाली गलौज की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने होटल खुलवाया, जहां दो युवती और पांच पुरुष मिले। कुछ लोग छतों के रास्ते भागते भी देखे गए। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। घर के बाहर विवाद एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वादी विमलेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासी कमला नगर, टाटा मोटर्स के पास पिलखर इटावा ने थाना इकदिल में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने घर के बाहर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करते हैं। 28 फरवरी की रात करीब देर समय तीन व्यक्ति अंकुर शर्मा, निपेन्द्र कुमार और सोहिल निवासी करनपुरा थाना कोतवाली इटावा उनके घर के बाहर पहुंचे। वादी के अनुसार तीनों ने उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब परिवार की ओर से विरोध किया गया तो तीनों वहां से भागकर पास में स्थित होटल राज पैलेस के अंदर घुस गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो होटल खुलवाकर की गई जांच सूचना मिलते ही थाना इकदिल पुलिस टीम और क्षेत्राधिकारी नगर इटावा मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर होटल को खुलवाया गया। तलाशी के दौरान होटल के अंदर दो महिलाएं और पांच पुरुष मौजूद पाए गए। पुलिस ने सभी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ अन्य व्यक्तियों को होटल से निकलकर आसपास के मकानों की छतों पर कूदते हुए भी देखा गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा। आगे की कार्रवाई की जा रही पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि होटल में इन लोगों की मौजूदगी किस कारण से थी और क्या कोई अन्य अवैध गतिविधि चल रही थी। होटल के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने सड़क किनारे खड़ा कराया ट्रक...जा भिड़ी रोडवेज बस:3 यात्रियों की मौत, 11 घायल, उन्नाव में आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, बोली- चालक को झपकी आई
    Next Article
    आगरा के इंजीनियर UAE में फंसे:आबूधाबी की स्टील कंपनी में इंजीनियर हैं, अमेरिकी बेस के पास कंपनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment